बतकही

बातें कही-अनकही…

कथा

जीतने को बेताब लड़कियाँ

“भइया...! जल्दी चलो..ss...ss...! ...जल्दी चलो...ss...ss...!!” रिक्शे पर बैठी सोलह-सत्रह वर्षीया तीन किशोरी लड़कियाँ रिक्शेवाले को संबोधित करते हुए लगातार चिल्ला रही थीं.... लगभग उनकी ही उम्र का, यानी अंदाज़न अठारह-बीस साल का किशोर रिक्शेवाला भी जी-जान से रिक्शे को पूरी ताकत से पैडल मारता हुआ लड़कियों की आवाज़ से प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश कर रहा था | यह कह पाना मुश्किल था, कि लड़कियों के चिल्लाने की गति अधिक थी, या किशोर के रिक्शा खींचने…

error: Content is protected !!