बतकही

बातें कही-अनकही…

कविता

कैंडल मार्च – 2

नहीं हो सकता कैंडल मार्च...! सर्वजन के भोग हेतु उपलब्ध सभ्य समाज के कुछ सुसंस्कृत राजपुत्रों को मस्ती-भरी ‘ग़लती’ करने की इच्छा हुई जवान होते लड़कों की ‘नासमझ ग़लती’ जिन्हें बार-बार दोहराने की खुली छूट होती है सुसंस्कृत सभ्य पुत्रों को तब वे आते हैं यहीं जहाँ कूड़े के बीच रहती हैं उनकी वो बेटियाँ जो हैं पहले से रखे गए समाज के एकदम बाहर हाशिए पर ... जैसे रखा जाता है पालतू जानवरों को…

कविता

कैंडल मार्च -1

कैंडल मार्च आवश्यक है लोगों को इकठ्ठा करो मीडिया बुलाओ कैंडल मार्च निकलना होगा इंडिया गेट पर धरना भी देना है, अवश्य ही...! पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा घेराव भी करेंगे जगह-जगह मंत्रियों को सूचना दो निश्चित फाँसी की माँग करें वे संसद में ...! यह कोई सामान्य बात नहीं है, हमारे एकाधिकार पर हमला है, हमारी श्रेष्ठता को चुनौती है, हमारी सत्ता को ललकारना है, इसे रोकना होगा, तुरंत.... वे नहीं कर सकते…

कथा

जीतने को बेताब लड़कियाँ

“भइया...! जल्दी चलो..ss...ss...! ...जल्दी चलो...ss...ss...!!” रिक्शे पर बैठी सोलह-सत्रह वर्षीया तीन किशोरी लड़कियाँ रिक्शेवाले को संबोधित करते हुए लगातार चिल्ला रही थीं.... लगभग उनकी ही उम्र का, यानी अंदाज़न अठारह-बीस साल का किशोर रिक्शेवाला भी जी-जान से रिक्शे को पूरी ताकत से पैडल मारता हुआ लड़कियों की आवाज़ से प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश कर रहा था | यह कह पाना मुश्किल था, कि लड़कियों के चिल्लाने की गति अधिक थी, या किशोर के रिक्शा खींचने…

कविता

सुनो शम्बूक …!

सुनो शम्बूक...! क्या हुआ, कि तुम मारे गए राम के हाथों वेदों के मन्त्रों का उच्चारण करने के अपराध में ....??? क्या हुआ, यदि नहीं स्वीकार था राजा राम को, वशिष्ठों और विश्वामित्रों को राजाओं, सामन्तों और श्रेष्ठियों को, शक्तिशाली समाज को, तुम्हारा वेदों का अध्ययन करना .....! उसके ‘पवित्र मन्त्रों’ का एक शूद्र द्वारा उच्चारना .....! उनके वेदों के उन रहस्य को समझने में सिर खपाना ......! जिसमें छिपे थे वे तमाम रहस्य कि…

कथा

मेरी स्वानुभूति तेरी स्वानुभूति

-- “आप हमारे साथ खाना नहीं खा सकते, मुखिया जी” अध्यापक ने कहा -- “क्यों .......???” मुखिया जी ने हैरानी से पूछा   -- “यदि आप हमारे साथ खाएँगे, तो हम खाना नहीं खाएँगे, क्योंकि यह हमारा अपमान होगा | आप हमारे साथ नहीं खा सकते ......!” अध्यापक ने दृढ़ता से कहा   -- “..................” मुखिया जी का चेहरा फ़क्क पड़ गया | उनसे कोई उत्तर देते नहीं बन रहा था | अपमान और तिरस्कार…

error: Content is protected !!